1988 मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू से दो हफ्ते में जवाब देने को कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 07:58 PM IST

1988 के एक हत्याकांड मामले में नवजोत सिंह सिद्धू बेदाग बरी हुए थे। लेकिन पीड़ित परिवार ने दोबारा से मामला खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी जिस पर आज सुनवाई हुई।

1988 मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू से दो हफ्ते में जवाब देने को कहा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को एक आवेदन पर दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है जिसमें कहा गया है कि लगभग 32 साल पुराने ‘रोड रेज’ मामले में उनकी सजा केवल जानबूझ कर चोट पहुंचाने के अपराध के लिए कम नहीं की जानी चाहिए।पीड़ित परिवार द्वारा दायर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई याचिका 15 मई, 2018 के फैसले की समीक्षा की मांग की गई। 1988 के रोड रेज मामले में सिद्धू को केवल 1,000 रुपये के जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया था जिसमें पटियाला निवासी गुरनाम सिंह की मृत्यु हो गई थी।

वकील की मांग

एक याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि उन्होंने एक आवेदन दायर कर नोटिस का दायरा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने शीर्ष अदालत के पहले के एक फैसले का हवाला दिया और कहा कि एक स्पष्ट निश्चय है कि जो व्यक्ति मौत का कारण बनता है उसे चोट की श्रेणी में अपराध के लिए दंडित नहीं किया जा सकता है और न ही उसे दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में, दोषसिद्धि को घटाकर 323 (आईपीसी की धारा 323) करने और जुर्माना लगाने की कृपा की गई है।’’ उन्होंने कहा कि यह मुद्दा शीर्ष अदालत द्वारा विचार करने योग्य है।

33 साल पुराने मामले में रिव्यू पिटीशन

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि यह 33 साल पुराना मामला है जिसमें वो बरी किए जा चुके हैं। इस केस में रिव्यू पिटीशन लगाने के पीछे राजनीतिक मंशा थी। 33 साल पुराने मामले को एक बार फिर उठाए जाने का मतलब नहीं है। बता दें कि पंजाब में रिव्यू पिटीशन की आड़ में विपक्षी दलों ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध