पियानो बजाती रही बच्‍ची, सर्जन ने बेहोश किए बगैर सिर से निकाल दिया ट्यूमर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2020, 07:00 PM IST

मध्‍य प्रदेश में च‍िकित्‍सा के क्षेत्र में डॉक्‍टरों को उस वक्‍त बड़ी उपलब्धि हासिल हुई, जब 9 साल की एक बच्‍ची के सिर से उन्‍होंने उसे बेहोश किए बगैर ट्यूमर निकाल दिया।

पियानो बजाती रही बच्‍ची, सर्जन ने बेहोश किए बगैर सिर से निकाल दिया ट्यूमर

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उस समय चिकित्सा जगत में नई इबारत लिखी गई जब यहां की एक नौ वर्षीय बच्ची सिर से ट्यूमर निकालने के लिए ऑपरेशन के दौरान बेहोश नहीं किया गया, बल्कि वह ऑपरेशन की अवधि में यह बच्ची पियानो बजाती रही और उसे किसी तरह की तकलीफ भी नहीं हुई। बताया गया है कि ग्वालियर के नजदीक बानमौर में रहने वाली नौ साल की सौम्या के सिर में ट्यूमर था।

सिर में ट्यूमर के चलते उसे बीते दो सालों से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अखिरकार बीते दिनों सौम्या को ऑपरेशन के लिए के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस अस्पताल में कार्यरत न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक चौहान को अवेक क्रेनियोटॉमी पद्धति (कपाल छेदन) के जरिए ट्यूमर को बाहर निकालना था। यह बड़ा कठिन ऑपरेशन था, मगर सफलता मिली।

पियानो बजाती रही बच्‍ची

डॉ. चौहान के मुताबिक, अवेक क्रेनियोटोमी पद्धति से ऑपरेशन करने पर मरीज को बेहोश करने की बजाय सिर्फ सर्जरी वाले भाग को सुन्न कर दिया जाता है। ऑपरेशन के दौरान मरीज को कोई दिक्कत तो नहीं है, यह जानने के लिए सौम्या से ऑपरेशन के दौरान पियानो बजाने के लिए कहा गया और ऑपरेशन के दौरान स्टाफ भी लगातार उससे बात करता रहा।

वह पूरे ऑपरेशन के दौरान पियानो बजाती रही और इस तरह ब्रेन के उपयोगी हिस्से को क्षति पहुंचाए बिना ट्यूमर निकाल दिया गया। अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। चिकित्सकों का मानना है कि यह आसान शल्यक्रिया नहीं थी, इसमें जरा सी चूक बड़ा नुकसान कर सकती थी। मरीज को लकवा तक लगने की आशंका रहती है। ग्वालियर में अपनी तरह का यह पहला ऑपरेशन था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध

Form 6 में संशोधन पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर किया हमला, बोले- SC ने नहीं कहा अवैध