श्रीनगर के दौरे पर आज सेना प्रमुख-राहुल गांधी, घायलों से मिलेंगे LoP, सुरक्षा की समीक्षा करेंगे जनरल द्विवेदी

Rahul Gandhi, Army Chief Srinagar visit : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी आज दोनों श्रीनगर के दौरे पर हैं। कांग्रेस सांसद जहां पहलगाम आतंकी हमले में घायल लोगों से अस्पताल में मिलेंगे, वहीं, जनरल द्विवेदी सेना के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की समीक्षा और तैयारियों का जायजा लेंगे।

Rahul Gandhi, Army Chief Srinagar visit : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी आज दोनों श्रीनगर के दौरे पर हैं। कांग्रेस सांसद जहां पहलगाम आतंकी हमले में घायल लोगों से अस्पताल में मिलेंगे, वहीं, जनरल द्विवेदी सेना के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की समीक्षा और तैयारियों का जायजा लेंगे। गुरुवार शाम हुई सर्वदलीय बैठक में भी राहुल गांधी शामिल हुए और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने सरकार का पूरा समर्थन देने की बात कही। आतंकवादी हमले के बाद जम्मू -कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है और आतंक विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं।

Pahalgam Terror Attack

पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला।

घायलों से अस्पताल में मिलेंगे राहुल

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी शुक्रवार को अनंतनाग जिले के अस्पताल में घायलों से मिलकर उनका हाल जानेंगे। आतंकवादियों ने मंगलवार की दोपहर को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। इस आतंकी हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। राहुल ने संवाददाताओं से कहा कि सभी दलों ने (पहलगाम हमले की) एक स्वर में निंदा की। विपक्ष ने सरकार को कोई भी कदम उठाने के लिए समर्थन दिया। सरकार ने बृहस्पतिवार को यहां सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को पहलगाम आतंकवादी हमले की जानकारी दी और उनके विचार सुने।

End of Feed