पाकिस्तान से चलाए जा रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 10 पिस्तौल, 2.5 लाख रुपये हवाला मनी समेत तीन गिरफ्तार

पंजाब के सरहदी इलाकों में सीमा पार से लगातार हथियारों की तस्करी का सिलसिला जारी है ।

पंजाब के सरहदी इलाकों में सीमा पार से लगातार हथियारों की तस्करी का सिलसिला जारी है । पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा है और पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ने के लिए ड्रोन के माध्यम से लगातार हथियार भेज रहा है।सोमवार को खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियार सप्लाई में शामिल एक संगठित हथियार और हवाला नेटवर्क के तीन सदस्यों को 10 आधुनिक हथियारों और 2.5 लाख रुपये हवाला मनी समेत गिरफ्तार कर गैंग का भंडाफोड़ किया है।

पाकिस्तान से चलाए जा रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 10 पिस्तौल, 2.5 लाख रुपये हवाला मनी समेत तीन गिरफ्तार

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया किगिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बाऊ निवासी माझी मेओ (अमृतसर), मनबीर सिंह निवासी वान तारा सिंह (तरनतारन) और मुहम्मद तौफीक खान उर्फ बब्बलू निवासी गौतम नगर, मुंबई के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में तीन .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल, तीन 9 एमएम ग्लॉक, एक 9 एमएम ब्रेटा और तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

End of Feed