ममता बनर्जी से दुबई में मिले श्रीलंकाई राष्ट्रपति, पूछा- क्या आप हैं इंडिया में PM फेस?

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 13, 2023, 06:37 PM IST

Mamata Banerjee-Ranil Wickremesinghe Meet: दीदी इस दौरान राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए बिजनेस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। इस वर्ष का बीजीबीएस 21-22 नवंबर को निर्धारित है।

Mamata Banerjee-Ranil Wickremesinghe Meet: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ममता बनर्जी से दुबई में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की मुलाकात हुई। यह भेंट बुधवार (13 सितंबर, 2023) को वहां के एयरपोर्ट पर हुई, जहां श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने दीदी से मुस्कुराते हुए पूछा कि क्या वह इंडिया में नेतृत्व करने जा रही हैं...क्या वह आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा होंगी? ऐसा बताया गया कि विक्रमसिंघे के इस सवाल से एक पल को बनर्जी भी हैरान रह गई थीं। हालांकि, उन्होंने जवाब दिया, ‘‘अगर लोग हमारा समर्थन करते हैं तो हम कल इस स्थिति (सत्ता) में हो सकते हैं।’’

Mamata Banerjee SL President

श्रीलंका के राष्ट्रपति से भेंट के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, विक्रमसिंघे ने उन्हें हवाई अड्डे के लाउंज में देखकर ‘कुछ विषय पर चर्चा’ के लिए बुलाया था। बनर्जी ने इस बाबत ‘एक्स’ (पहले ट्विटर नाम से मशहूर) पर पोस्ट किया, ‘‘श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मुझे दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज में देखा और कुछ विषय पर चर्चा में शामिल होने के लिए बुलाया। मैं उनके अभिवादन से अभिभूत हूं और उन्हें कोलकाता में ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023’ (बीजीबीएस) में आमंत्रित किया है।’’

End of Feed