अब OTT पर भी तंबाकू के खिलाफ जारी करनी होगी चेतावनी, Anti-Tobacco Day पर लिया सरकार ने अहम फैसला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 31, 2023, 01:41 PM IST

स्वास्थ्य मंत्रालय नए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब ओटीटी पर किसी भी प्रोग्राम से पहले तंबाकू को खिलाफ चेतावनी जारी करनी होगी।

Anti-Tobacco Warnings: स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओटीटी कार्यक्रमों के लिए तंबाकू के खिलाफ चेतावनी जारी करना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय ने नए नियम को अधिसूचित भी कर दिया है। अब ओटीटी पर किसी भी प्रोग्राम से पहले तंबाकू को खिलाफ चेतावनी जारी करनी होगी। अब तक फिल्म शुरू होने से पहले ही इस तरह की चेतावनी जारी की जाती थी।

ओटीटी प्लेटफार्म को अब तंबाकू विरोधी चेतावनियों और अस्वीकरणों को प्रदर्शित करना होगा, जैसा कि हम सिनेमाघरों में और टेलीविजन कार्यक्रमों में दिखाई जाने वाली फिल्मों में देखते हैं। कार्यक्रम के दौरान तंबाकू उत्पादों या उनके उपयोग को दिखाए जाने पर ओटीटी प्लेटफॉर्म को स्क्रीन के निचले हिस्से में एक प्रमुख स्थिर संदेश के रूप में एक तंबाकू विरोधी स्वास्थ्य चेतावनी प्रदर्शित करनी होगी। मंत्रालय इस निर्णय पर पहले से विचार कर रहा था।

End of Feed