Satyendar Jain का तिहाड़ जेल से एक और नया वीडियो आया सामने, निलंबित सुपरिटेंडेंट के साथ दिखे

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 26, 2022, 10:54 AM IST

तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में सत्येंद्र जैन कई लोगों के साथ मीटिंग करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को लेकर फिर एक बार बीजेपी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है।

Satyendar Jain Video: तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में सत्येंद्र जैन के एक के बाद एक कई नए वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। आज जो ताजा वीडियो (Viral Video) सामने आया है उसमें दिख रहा है कि जेल में बंद सत्येंद्र जैन कई लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में निलंबित जेल सुपरिटेंडेंट भी दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद BJP एक बार फिर केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है।

Satyendar Jain Video

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने

बीजेपी का हमला

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे लेकर केजरीवाल पर सीधे हमला किया है और कहा, 'मीडिया ने जारी किया तिहाड़ का एक और वीडियो! इस बार सत्येन्द्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जिन्हें अब निलम्बित कर दिया गया है ! बच्ची से रेपिस्ट की मालिश और नवाबी खाने के बाद अब ये! यह आप की भ्रष्टाचार चिकित्सा है लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करते हैं! क्या वह अब सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करेंगे?'

End of Feed