BRS का दर्द नहीं हो रहा कम, अबतक सात विधायकों ने छोड़ा साथ; CM की मौजूदगी में गडवाल विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

Telangana: भारत राष्ट्र समिति (BRS) को बंदला कृष्ण मोहन रेड्डी के रूप में एक और झटका लगा है। बता दें कि सत्तारूढ़ कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। देखते ही देखते विपक्षी दल बीआरएस के सात विधायकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। गडवाल विधायक मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

KEY HIGHLIGHTS

  • BRS का एक और विधायक कांग्रेस में शामिल
  • अबतक सात विधायकों ने थामा कांग्रेस का दामन
  • बंदला कृष्ण मोहन रेड्डी कांग्रेसमयी हुए

Telangana: भारत राष्ट्र समिति (BRS) को शनिवार को एक और झटका लगा। पार्टी का एक और विधायक कांग्रेस में शामिल हो गया। इससे एक दिन पहले बीआरएस के विधान परिषद के छह सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Bandla Krishnamohan Reddy

गडवाल विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

गडवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंदला कृष्ण मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। मुख्यमंत्री ने विधायक का पार्टी में स्वागत किया। कृष्ण मोहन सीएम रेवंत रेड्डी के गृह जिले महबूबनगर के गडवाल विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं।

End of Feed