Ankita Bhandari Murder Case: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि अंकिता भंडारी आज इस दुनिया में इस वजह से नहीं है क्योंकि उसने प्रॉस्टिट्यूट (वेश्या) बनने से इन्कार कर दिया था। केरल के मल्लापुरम स्थित पनडीक्कड़ में उन्होंने मंगलवार (27 सितंबर, 2022) को एक जन सभा के दौरान बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा- महिलाओं के बगैर कोई भी उपलब्धि नहीं हासिल की जा सकती है। जिस मुल्क में महिलाओं को 'सेकेंड क्लास सिटिजंस' के तौर पर देखा जाता हो, उसका विफल होना लगभग तय है। बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा महिलाओं को 'ऑबजेक्ट' और दूसरे दर्जे की नागरिक के तौर पर देखने की है।
Ankita Bhandari Murder Case में मुख्य आरोपी पुलकित पूर्व मंत्री विनोद आर्य का पुत्र है। विनोद को इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
बकौल राहुल, "आपने सुना होगा कि महिला इसलिए छेड़ी गई, क्योंकि वहां उसकी गलती होगी। होटल चलाने वाले एक बीजेपी नेता और उसका बेटा एक वहां के रिसेप्शन पर काम करने वाली लड़की को प्रॉस्टिट्यूट बनने के लिए दबाव बना रहे थे।" जनसभा ने राहुल ने यह बात दो-तीन दफा कही। बताया कि मैसेज भी मिले हैं, जिनमें उस लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया था। सुनिए उन्होंने और क्या कहा:
#WATCH | The only reason she is dead is, that she refused to become a prostitute, says Congress MP Rahul Gandhi spe… t.co/iuNMphBeeU
— ANI (@ANI) Sep 27, 2022
इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए त्वरित अदालत गठित करने का मंगलवार को अनुरोध किया। सीएमओ के एक ट्वीट में धामी के हवाले से कहा गया, ‘‘हमारी सरकार ने माननीय न्यायालय से अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिले, इस हेतु त्वरित अदालत गठित करने का निवेदन किया है।’’
India’s women are our biggest strength. But they are being treated as ‘objects’ by the BJP.A most disgusting exam… t.co/QdgLJ2SnGF
— ANI (@ANI) Sep 27, 2022
सूबे के पौड़ी के एक रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 साल की अंकिता की हत्या से प्रदेश के लोगों में पैदा हुए गुस्से के बीच सीएम ने बार फिर कहा कि बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी सरकार की है और इसलिए पिछले दिनों हुई ‘‘दुखद घटना में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है।’’ वहीं, केस की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने अपराध में कथित रूप से इस्तेमाल स्कूटर और मोटर साइकिल बरामद कर ली। माना जा रहा है कि आरोपियों ने इन वाहनों का इस्तेमाल अंकिता को ऋषिकेश के निकट चीला नहर तक ले जाने के लिए किया था।
प्रधानमंत्री का नारा - बेटी बचाओ भाजपा के कर्म - बलात्कारी बचाओ ये भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनकी विरासत… t.co/4DW2iDcYoz
— ANI (@ANI) Sep 27, 2022
आरोप है कि पौड़ी के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर के वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता की रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने दो कर्मचारियों (प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता) के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धकेलकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी पुलकित पूर्व मंत्री विनोद आर्य का पुत्र है। विनोद को इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
इस बीच, अंकिता की गुमशुदगी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज न करने तथा मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दिए बिना छुट्टी पर चले जाने के आरोप में यमकेश्वर के गंगा भोगपुर के पटवारी वैभव प्रताप सिंह को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
