बगैर तलाक की शादी: पाकिस्तान गई अंजू की बढ़ी मुसीबत, पति अरविंद ने दर्ज कराई FIR

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 01:40 PM IST

Pakistan Anju News: अरविंद ने दावा किया था कि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है, इसलिए वह सीमा पार के आदमी से शादी नहीं कर सकती। उसने अंजू और नसरूल्ला के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

Pakistan Anju News: राजस्थान के अलवर जिले से अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू के पति अरविंद ने नसरूल्ला और अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया, अंजू और नसरूल्ला के खिलाफ फूलबाग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (महिला को शादी के लिए प्रेरित करना), 494 (बिना तलाक के दूसरी शादी), 500 (मानहानि), 506 (आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Anju Nasrullah

अंजू और नसरूल्ला

भिवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया, अंजू के पति अरविंद ने अपनी पत्नी और उसके पाकिस्तानी फेसबुक मित्र नसरूल्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 494, 500, 506 और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

End of Feed