आंध्र प्रदेश में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, 13 लोगों ने कई दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म, 11 गिरफ्तार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 3, 2024, 06:46 AM IST

Andhra Pradesh News: लड़की नौ महीने पहले ओडिशा से विशाखापत्तनम आई थी। वह 17 दिसंबर को लापता हो गई जिसके बाद उसे पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली ओडिशा की 17 वर्षीय लड़की के साथ 13 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को 12 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि बाकी दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एक नाबालिग लड़की के साथ उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने सामूहिक बलात्कार किया और जब उसने आरके बीच पर अपनी जान देने की कोशिश की तो फोटोग्राफर उसके पास आए और उसे ओडिशा में छोड़ने से पहले कई दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया। जैसे ही घटना सामने आई, पुलिस ने दो को छोड़कर बाकी सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Girl molested

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

ओडिशा से विशाखापत्तनम आई थी

पुलिस के मुताबिक, लड़की नौ महीने पहले ओडिशा से विशाखापत्तनम आई थी। वह 17 दिसंबर को लापता हो गई और एक दिन बाद उसके पिता ने विशाखापत्तनम में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 23 दिसंबर को लड़की के पिता को उसके ठिकाने के बारे में ओडिशा पुलिस से फोन आया। पिता के साथ पुलिस टीम 25 दिसंबर को लड़की को वापस विशाखापत्तनम ले आई। पुलिस ने बताया कि मानसिक आघात से जूझ रही लड़की ने 31 दिसंबर को अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया, जिससे पता चला कि 13 लोगों ने अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न लॉज में उसके साथ बलात्कार किया था।

End of Feed