Tirupati Temple है Wipro-Nestle से अमीरः 10.25 टन सोना और 16000 करोड़ कैश बैंक में, जानें- कितनी है संपत्ति?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 7, 2022, 01:17 PM IST

देवस्थानम की ओर से बैंकों में रखा गया सोना 2019 के 7.3 टन से बढ़कर 30 सितंबर 2022 को 10.25 टन हो गया। टीटीडी ने फरवरी में वर्ष 2022-23 के लिए 3,100 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया गया था, जिसमें टीटीडी ने बैंकों में जमा नकदी से ब्याज के रूप में 668 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त होने का अनुमान जताया है।

तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर की संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। दरअसल, तिरुपति मंदिर के प्रबंधक तिरुमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) ने 1933 में स्थापना के बाद से पहली बार अपनी निवल संपत्ति घोषित की है। संपत्ति में बैंकों में जमा 10.25 टन सोना, सोने के 2.5 टन वजन के आभूषण, बैंकों में जमा 16,000 करोड़ रुपये नकद और देश भर में स्थित 960 परिसंपत्तियां शामिल हैं। यह सब कुल 2.5 लाख करोड़ रुपये की है।

tirupati temple

मंदिर के एक पदाधिकारी ने बताया कि टीटीडी की समृद्धि बढ़ती जा रही है क्योंकि मंदिर में नकदी और सोने के रूप में श्रद्धालुओं का चढ़ावा बढ़ना जारी है तथा बैंकों में सावधि जमा से भी ब्याज के रूप में अधिक आय हो रही है। (फाइल)

यह रकम आईटी कंपनी विप्रो, खाने-पीने का सामान बनाने वाली स्विस बहुराष्ट्रीय कंपनी नेस्ले और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ओएनजीसी और इंडियन ऑयल (आईओसी) की बाजार पूंजी से अधिक है। स्टॉक एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, मौजूदा व्यापारिक मूल्य में मंदिर की निवल संपत्ति कई ‘ब्लूचिप’ (कई वर्षों से संचालित बहुराष्ट्रीय कंपनी) भारतीय कंपनियों से ज्यादा है।

End of Feed