रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसा भारतीय युवक, मां ने PM से लगाई गुहार, मंत्री-सांसद ने भी Video शेयर कर मांगी मदद

रूस में नौकरी करने गए एक युवक को रूसी सेना में भर्ती करने का आरोप है। मां ने बेटे की वापसी की गुहार लगाई है। मंत्री नारा लोकेश और सांसद लिंगमानेनी रमेश ने भी मदद की अपील की है।

विदेश में अच्छी नौकरी पाने का सपना लेकर रूस गया आंध्र प्रदेश का एक युवक अब मुश्किल में फंस गया है। आरोप है कि उसे नौकरी देने के बहाने रूसी सेना में भर्ती करा दिया गया और अब उसे रूस-यूक्रेन वॉर के फ्रंट लाइन पर भेजा जा रहा है। इस मामले को लेकर युवक की मां ने केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें किसी चीज की जरूरत नहीं है, बस उनका बेटा सुरक्षित घर लौट आए।

Video Of andhra man trapped in russia army

युवक ने वीडियो शेयर कर भारत सरकार से सुरक्षित देश वापस लाने की अपील की। (X/@naralokesh)

फल पैकिंग की नौकरी के लिए गया था रूस

यह मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के रहने वाले जे. वामसी का है। उनकी मां जे. अप्पालकोंडा के मुताबिक, उनका बेटा रूस में फल पैकिंग का काम करने के लिए गया था लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे कोई काम नहीं मिला। इसके बाद उसकी मुलाकात एक नेपाली नागरिक से हुई। आरोप है कि उस व्यक्ति ने वामसी को यूक्रेन में बेहतर वेतन वाली नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसी बहाने वह उसे अपने साथ ले गया। वामसी की मां का दावा है कि बाद में उनके बेटे को रूसी सेना में शामिल कर लिया गया और अब उसे यूक्रेन की तरफ भेजा जा रहा है।

End of Feed