VIDEO: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेंहदी समारोह में उमड़े मेहमान, जान लें 'शाही शाही' का क्या है तगड़ा इंतजाम?

Anant Singh Daughter Wedding: कामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले पटना के नदवां स्थित पैतृक आवास पर आज हल्दी के बाद मेंहदी समारोह का आयोजन हुआ। शिवांगी अपनी मां के साथ स्टेज पर नजर आईं। 25 नवंबर को उनकी शादी कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश कुमार से होगी।

Anant Singh Daughter Wedding: विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की आज मेंहदी समारोह है। वहीं, आज शाम से ही बड़ी तादाद में अतिथियों का आगमन हो रहा है। मेंहदी समारोह से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं।

anant singh news (2)

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेंहदी में उमड़े मेहमान।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शिवांगी अपनी मां के साथ स्टेज पर बैठी हैं। इससे पहले शिवांगी सिंह की हल्दी की रस्म धूमधाम से मनाई गई। पटना के नदवां स्थित पैतृक आवास पर हुए इस समारोह में परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे। आम से लेकर खास मेहमानों की मौजूदगी ने इस आयोजन को चर्चा में ला दिया।

End of Feed