Anant Singh Daughter Wedding: 4 लाख मेहमान, 150 पकवान और इनाम में THAR! अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगा ऐसा शाही इंतजाम

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने वाली है। इस शादी में करीब 4 लाख मेहमानों के लिए भोज और 150 से ज्यादा पकवानों की व्यवस्था की जा रही है। समारोह में घुड़दौड़ भी होगी, जिसके विजेता को महिंद्रा थार और दूसरे स्थान पर रहने वाले को बाइक मिलेगी। PM मोदी, नीतीश कुमार, लालू यादव से लेकर सोनू सूद और पवन सिंह तक को न्योता भेजने की तैयारी है।

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या चुनाव नहीं, बल्कि उनकी बेटी की शादी है। अनंत सिंह अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं। शादी में करीब 4 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया जा रहा है। इतना ही नहीं, समारोह में घुड़दौड़ का आयोजन भी होगा, जिसमें जीतने वाले को महिंद्रा थार और दूसरे स्थान पर रहने वाले को मोटरसाइकिल इनाम में दी जाएगी।

anant singh (4)

बेटी की शादी में अनंत सिंह का मेगा प्लान! 4 लाख लोगों की दावत। AI IMAGE

इस शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के बड़े राजनीतिक नेताओं और फिल्मी सितारों तक को न्योता भेजने की तैयारी है। सोनू सूद, पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मनोज तिवारी जैसे कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। शादी की तारीख 25 नवंबर तय की गई है। आइए जानते हैं अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या-क्या खास होने वाला है।

End of Feed