'देश में बीते 11 वर्षों से अघोषित आपातकाल लागू है', BJP पर कांग्रेस नेता रमेश का निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए 'संविधान हत्या दिवस' मनाने का नाटक कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वह आपातकाल तो खत्म हो गया, लेकिन मोदी सरकार में 'अघोषित आपातकाल' है। खरगे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही आज संविधान संकट में है। खरगे ने संवादाताओं से कहा, 'अब ये संविधान बचाओ की बात कर रहे हैं।

Emergency : कांगेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने 1975 के आपातकाल को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में बीते 11 वर्षों से अघोषित रूप से आपातकाल लागू है। उन्होंने कहा कि 'बीते 11 साल और 30 दिन से भारतीय लोकतंत्र एक व्यवस्थागत एवं खतरनाक हमले का शिकार होता आया है। इसे 11 साल का अघोषित आपातकाल कहना सबसे ज्यादा उपयुक्त होगा।' देश पर 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा देश भर में 'संविधान हत्या दिवस' मना रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस नेता ने ये बातें कहीं।

jairam ramesh

कांग्रेस नेता जयराम रमेश।

भाजपा नाटक कर रही है-खरगे

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए 'संविधान हत्या दिवस' मनाने का नाटक कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वह आपातकाल तो खत्म हो गया, लेकिन मोदी सरकार में 'अघोषित आपातकाल' है। खरगे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही आज संविधान संकट में है। खरगे ने संवादाताओं से कहा, 'अब ये संविधान बचाओ की बात कर रहे हैं। आपातकाल के 50 साल पूरा होने के बाद उसे दोहरा रहे हैं।'

End of Feed