देश

Amrit Bharat Express Fare: अमृत भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को मिल रही खास छूट! टिकट सस्ती, जानें कितना है किराया

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 7, 2024, 11:50 PM IST

Amrit Bharat Express Fare: रेलवे की इस छूट के कारण अमृत भारत एक्सप्रेस का टिकट अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में सस्ता दिख रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस को 'सुपरफास्ट चार्ज' से छूट है।

Image

अमृत भारत ट्रेन का किराया सस्ता (फोटो- @Prashannaa621)

Amrit Bharat Express Fare: अमृत भारत एक्सप्रेस कई रूटों पर दौड़ रही है। अपनी बेहतर सुविधा के कारण रेल यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो चुकी अमृत भारत ट्रेन के किराये में भी छुट मिल रही है। जानें कितना है अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया?

रेलवे से मिली विशेष छूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है। अयोध्या से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस की सर्विस शुरू हो गई है। अब मिली जानकारी के अनुसार रेल मंत्रालय ने अब इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक ऐसा तोहफा दिया है, इसके किराये में एक विशेष छूट दी है।

सुपरफास्ट चार्ज नहीं

रेलवे की इस छूट के कारण अमृत भारत एक्सप्रेस का टिकट अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में सस्ता दिख रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस को 'सुपरफास्ट चार्ज' से छूट है। आज की तारीख में जब भी आप देश की किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट बुक करते हैं तो आपको सुपरफास्ट चार्ज के तौर पर 30 से 45 रुपये चुकाने पड़ते हैं। लेकिन, अब जब आप अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रा करेंगे तो आपको कोई सुपरफास्ट चार्ज नहीं देना होगा।

अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया

इसे अगर समझने की कोशिश करें तो आनंद विहार से दरभंगा के बीच चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का किराया 600 रुपये है, जिसमें 580 रुपये बेस फेयर और 20 रुपया रिजर्वेशन चार्ज शामिल है, वहीं अगर नई दिल्ली से दरभंगा को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन (Train No-02570) की बात करें तो इसका किराया 715 रुपये है, जिसमें बेस फेयर 665 रुपया, 20 रुपया रिजर्वेशन शुल्क और 30 रुपया सुपर फास्ट चार्ज शामिल है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article