Amit Shah Kashmir Visit: चुनाव की सुगबुगाहट के बीच गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के दौरे पर जाने वाले हैं। धारा 370 (Article 370) हटने के बाद शाह का ये दूसरा दौरा है। अपने दो दिनों के दौरे के दौरान शाह माता वैष्णो देवी (Vishno Devi) के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वो राजौरी और बारामूला (Baramulla) में जनसभा करेंगे। अमित शाह जम्मू-कश्मीर को कई विकासकार्यों की सौगात देने के साथ ही सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहीं दौरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रैली को देखते हुए मेंढर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न मार्गों पर नाके लगाकर वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है।
शाह का कार्यक्रम (4 अक्टूबर)
- सुबह 10 बजे- माता वैष्णो देवी के दर्शन
- सुबह 11.30 बजे राजौरी में जनसभा
- सुबह 12.30 बजे रघुनाथ मंदिर के दर्शन
- शाम 4.30 बजे - जम्मू में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास
5 अक्टूबर
- सुबह 10 बजे- श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा मीटिंग
- सुबह 11.30 बजे- बारामूला में जनसभा
- दोपहर 3.30 बजे- श्रीनगर में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास
