अमित शाह का दो दिवसीय अरुणाचल दौरा क्यों है खास? NDRF परिसर का करेंगे उद्घाटन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Amit Shah Arunachal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 और 22 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य में कई आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Amit Shah Arunachal Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 और 22 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य में कई आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और राज्य सरकार के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठकें भी करेंगे।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो साभार: PTI)

गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अमित शाह 21 नवंबर को सुबह 10 बजे ईटानगर के बंदरदेवा स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के परेड ग्राउंड में आयोजित अरुणाचल प्रदेश पुलिस के प्रेसिडेंट कलर्स प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल होंगे। इसके बाद वह जवानों के साथ 'बड़ा खाना' कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

End of Feed