एक हाथ में चॉकलेट तो दूसरी में पोलियो; अमित शाह-प्रियंका गांधी समेत इन नेताओं ने बच्चों को पिलाई खुराक, देखें तस्वीरें

Pulse Polio Campaign: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। साथ ही अलग-अलग राज्यों में राज्यव्यापी पोलिया अभियान की शुरुआत की गई।

Pulse Polio Campaign: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार सहित तमाम नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

Priyanka Amit Shah

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @INCIndia)

शाह ने बच्चों को पिलाई खुराक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर पायलट प्रोजेक्ट के लॉन्च के दौरान बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अमित शाह की बच्चों को पोलियो पिलाते हुए तस्वीरें भी सामने आईं। इन तस्वीरों में अमित शाह के एक हाथ में चॉकलेट और दूसरे हाथ में पोलियो की बोतल दिखाई दे रही है।

End of Feed