मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष गरीब कल्याण, भारत के विकास की नींव रखने के प्रतीक: शाह

Amit Shah Vadnagar Speech Seva Sankalp Abhiyan: गुजरात के वडनगर में अमित शाह ने 'सेवा संकल्प अभियान' और बाइक रैली का उद्घाटन किया।

PM Narendra Modi 25 Years Elected Representative: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन के 25 वर्षों को गरीबों के कल्याण और भारत की समृद्धि की नींव रखने वाले कालखंड के रूप में देखा जाना चाहिए। शाह ने गुजरात के वडनगर में 'सेवा संकल्प अभियान' का उद्घाटन करने और वाराणसी के लिए एक मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर मोदी के जीवन के 25 वर्षों को 'इतिहास में गरीब कल्याण के वर्षों के रूप में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।'

मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष गरीब कल्याण, भारत के विकास की नींव रखने के प्रतीक: शाह

मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष गरीब कल्याण, भारत के विकास की नींव रखने के प्रतीक: शाह

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। बता दें कि गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी बृहस्पतिवार को 76 वर्ष के हो गए। उनके निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर सात अक्टूबर को 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसके बाद 2014 में प्रधानमंत्री बने।

End of Feed