देश की पहली LNG डुअल-फ्यूल ट्रेन की शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी; सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में करीब 1472 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें डब्ल्यूएजी-12 लोकोमोटिव मेंटेनेंस डिपो, कवच सुरक्षा प्रणाली और रेल मार्गों के दोहरीकरण से जुड़े काम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि WAG-12 इंजन भारी माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाएगा, जबकि कवच प्रणाली रेलवे सुरक्षा को मजबूत करेगी। शाह ने एलएनजी से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत को भी पर्यावरण के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली एलएनजी से चलने वाली ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान साबरमती डिवीजन की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया। उन्होंने कहा कि करीब 1472 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किए गए ये विकास कार्य आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के यात्रियों और रेलवे के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे। इन परियोजनाओं में लोकोमोटिव मेंटेनेंस हब, कवच प्रणाली और रेल मार्गों के दोहरीकरण से जुड़े काम शामिल हैं।

AMIT SHAH (18)

अमित शाह ने देश की पहली LNG (Liquefied Natural Gas) संचालित डुअल-फ्यूल ट्रेन को हरी झंडी दिखााई।

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली से यात्रा करते समय वह कई बार साबरमती रेलवे स्टेशन पर उतर चुके हैं। लंबे समय बाद साबरमती स्टेशन में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए उन्होंने रेलवे के अधिकारियों और पूरी टीम को बधाई दी। अमित शाह ने कहा, "साबरमती रेलवे डिवीजन से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पूरी टीम को मेरी हार्दिक बधाई। इतने लंबे समय बाद साबरमती स्टेशन को इस रूप में देखना बेहद खास है।"

End of Feed