केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बारामूला पहुंचे इस मौके पर खासी भीड़ जुटी, इस दौरान 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनके मूड को भांपा और कई मुद्दों पर बात की,लोग देश के गृहमंत्री को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित नजर आए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बारामूला पहुंचे
'टाइम्स नाउ नवभारत' संवाददाता रविकांत राय ने लोगों से बात की तो उनमें से एक शख्स का कहना था कि 'ये नया कश्मीर है, यह 2022 का कश्मीर है, अब कश्मीर नया करवट ले रहा है' वहीं इस रैली में महिलाओं की भी भारी संख्या में भागीदारी रही, देखिए वहां के लोगों ने क्या कहा-
#BreakingNow: गृह मंत्री अमित शाह आज #Baramulla में करेंगे रैली, जनसभा स्थल पर लोगाें की जुटी भारी भीड़बीजेपी ने… t.co/zMttkSq6Uh
— ANI (@ANI) Oct 5, 2022
वहीं अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती कहते हैं कि पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं पड़ोसी देश से बात करने के बजाय जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बात करना पसंद करूंगा।
#Kashmir के बारामूला में मुस्लिमों ने @AmitShah को लेकर कही ये बातसब्सक्राइब करें #TimesNowNavbharat 👉… t.co/jRajHulEMk
— ANI (@ANI) Oct 5, 2022
'गुप्कर गठबंधन' पर देश में पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए 'रेड कार्पेट बिछाने' का आरोप
उन्होंने 'गुप्कर गठबंधन' पर देश में पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए 'रेड कार्पेट बिछाने' का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि कुछ लोग यहां पाकिस्तान की बात करते हैं। मैं आज उनसे कहना चाहता हूं कि पीओके के उन गांवों की संख्या के आंकड़े लाएं जहां बिजली है। हमारे कश्मीर के हर गांव में बिजली पहुंच गई है। मुफ्ती एंड कंपनी, और अब्दुल्ला एंड बेटों ने कश्मीर पर 70 साल तक शासन किया। लेकिन 1 लाख घर नहीं दिए, लेकिन 2014 से 2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 1 लाख लोगों को घर दिया है।
