एक तीर से दो निशाना, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के जरिए अमित शाह की 20 लोकसभा और 150 विधानसभा सीटों पर नजर

  • Authored by: Shivani MishraEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 16, 2023, 07:37 PM IST

आध्यात्मिक नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अप्पासाहेब के समर्थकों की भारी भीड़ आई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ये सम्मान समारोह महज एक समारोह तक सीमित नहीं नजर आता। बल्कि इसके जरिये बीजेपी की नजर 20 लोकसभा सीट पर है।

नवी मुंबई के खारघर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आध्यात्मिक नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय नारायण उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि अमित शाह जो कहते है, जो ठान लेते है वह करते ही है; यह मुझसे और देवेंद्र फडणवीस से बेहतर कौन समझ सकता है।

Maharashtra Bhushan Award 2022, Shinde Fadnavis Government Honor, Amit Shah

अमित शाह महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा सीटें जीतने को लेकर मंथन कर रहे हैं?

अमित शाह द्वारा ये सम्मान समारोह महज एक समारोह तक सीमित नहीं नजर आता। बल्कि इसे आगे नजर आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा सकता है। अप्पा साहेब के करीब 40 लाख से ज्यादा समर्थक सिर्फ पश्चिमी महाराष्ट्र में ही है और इन इलाकों में करीब 20 लोकसभा सीट और 150 के करीब विधानसभा सीटें आती हैं। पूरे महाराष्ट्र से आए समर्थकों के जरिये शिंदे फडणवीस सरकार को इन तक सीधे पहुंचने में बड़ी सहायता मिलेगी।

End of Feed