अजित पवार की याद में पुणे में प्रतिमा का अनावरण, अमित शाह बोले- पीढ़ियों को राह दिखाएगी उनकी कार्यशैली

अमित शाह ने पुणे में अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने दिवंगत नेता के निधन को महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनकी कार्यशैली को भावी नेताओं के लिए मार्गदर्शक बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजित पवार के निधन को महाराष्ट्र के लिए एक 'अपूरणीय क्षति' बताते हुए सोमवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता की कार्यशैली भावी पीढ़ियों के नेताओं के लिए 'मार्गदर्शक' साबित होगी। शाह ने पुणे स्थित जिला परिषद कार्यालय परिसर में अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा कि पवार के महायुति गठबंधन में शामिल होने से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को स्थिरता मिली थी।उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा भावी पीढ़ियों को पवार के कार्यों और योगदान से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उनकी कार्यशैली आने वाले समय के नेताओं के लिए 'मार्गदर्शक' बनेगी।

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

शाह ने कहा कि अजित पवार के निधन से जो शून्य पैदा हुआ है, उसकी भरपाई कई दशकों तक नहीं की जा सकेगी। राकांपा नेता अजित पवार की इस वर्ष 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राकांपा की प्रमुख बनीं और महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद संभाला।

End of Feed