'पंजाब से उखाड़ फेकेंगे चिट्टा', जालंधर में गरजे अमित शाह, बोले-कमल का बटन दबाओ, नशा भगाओ

Nasha Mukt Punjab Yatra: जालंधर के परागपुर गांव में भाजपा की 13 दिवसीय 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब को ड्रग्स से मुक्त कराने का बड़ा दावा किया।

Nasha Mukt Punjab Yatra: पंजाब में नशे की समस्या हमेशा से एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दा रही है। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यभर में चलाई गई 13 दिवसीय 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' का बुधवार को जालंधर में भव्य समापन हुआ। जालंधर के परागपुर गांव में आयोजित समापन समारोह और जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार और भगवंत मान पर सीधा हमला बोला और राज्य को पूरी तरह ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प दोहराया।

Nasha Mukt Punjab Yatra

जालंधर रैली में गृह मंत्री का बड़ा दावा, 2029 तक ड्रग्स मुक्त होगा पंजाब

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब में किसानों के मुद्दे, कानून-व्यवस्था, उद्योग और महिलाओं की सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण विषय हैं। लेकिन भाजपा आने वाला विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से पंजाब को नशा मुक्त बनाने के वादे पर लड़ेगी। उन्होंने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि 'आप' के शासनकाल में सिंथेटिक ड्रग्स और चिट्टे का काला कारोबार खुलेआम फला-फूला है।

End of Feed