यूएस-ईरान युद्ध के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर आज लोकसभा में बयान देंगे जयशंकर, सदन में हंगामे के आसार

विपक्ष ने बजट सत्र से पहले अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, जिसमें वह अमेरिकी प्रशासन के साथ कथित समझौते को लेकर सरकार को निशाना बनाने वाला है। वहीं, एनडीए स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और पश्चिम बंगाल की अपनी हालिया यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति कथित प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर विपक्ष पर हमला कर सकता है

EAM S Jaishankar To Brief Parliament: सोमवार को संसद में बजट सत्र के दूसरे भाग की शुरुआत के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर बयान देंगे और खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करेंगे। इस सत्र के हंगामेदार होने की आशंका है क्योंकि इसमें कई अहम मुद्दे उठेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, पश्चिम एशिया में संघर्ष और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्ष के बीच नए सिरे से टकराव के बीच शुरू होने के आसार हैं। इस सत्र से चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों का रुख तय होने की उम्मीद है।

jaishankar

लोकसभा में बयान देंगे एस जयशंकर

पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देंगे जयशंकर

सदन के संशोधित कार्यसूची से पता चलता है कि जयशंकर पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देंगे। उनका यह बयान अहम माना जा रहा है क्योंकि विपक्ष अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, विशेष रूप से ईरान नियंत्रित होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति में वैश्विक संकट के बीच अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारत को 30 दिनों के लिए रूसी तेल खरीदने की छूट देने के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकता है। यह मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग एक चौथाई हिस्सा है।

End of Feed