अमरनाथ यात्रा 2026: हाईटेक सुरक्षा कवच में होगी बाबा बर्फानी की यात्रा, 'तीसरी आंख' से रहेगी चप्पे-चप्पे नजर

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में हाईटेक सीसीटीवी निगरानी, एकीकृत कंट्रोल रूम और मजबूत संचार नेटवर्क जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Amarnath Yatra 2026: हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए हजारों-लाखों भक्त आते हैं। ऐसे में आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने हाईटेक सीसीटीवी निगरानी, एकीकृत नियंत्रण कक्षों एकीकृत नियंत्रण कक्ष (Integrated Control Rooms) के जरिए निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए मजबूत संचार नेटवर्क जैसे प्रौद्योगिकी-संचालित उपायों पर जोर दिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधन एवं समन्वय को लेकर यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जोगिंदर सिंह ने की।

Amarnath Yatra 2026

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

बैठक में जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), खुफिया एजेंसियों, नागरिक प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि चर्चा का मुख्य विषय तीन जुलाई से शुरू होने वाली 57-दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करना था।

End of Feed