अमरनाथ यात्रा 2025: भारी बारिश और भूस्खलन में फंसे श्रद्धालुओं की भारतीय सेना ने की मदद

तेज बारिश के चलते 16 जुलाई 2025 की शाम लगभग 7:15 बजे अमरनाथ यात्रा मार्ग अचानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और रास्ते में सैकड़ों श्रद्धालु फंस गए। भारतीय सेना की टुकड़ी ने तुरंत मोर्चा संभाला। लगभग 500 श्रद्धालुओं को पास के टेंटों में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते 16 जुलाई 2025 की शाम लगभग 7:15 बजे अमरनाथ यात्रा मार्ग पर Z-मोड़ (रेयलपथरी और ब्रारिमर्ग के बीच) अचानक भूस्खलन हो गया। यह क्षेत्र पहाड़ी और अत्यंत संवेदनशील है, जहाँ ज़रा सी बारिश में मलबा और पत्थर खिसकने का खतरा बना रहता है। भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और रास्ते में सैकड़ों श्रद्धालु फंस गए।

indian army

बारिश और भूस्खलन में फंसे श्रद्धालुओं की भारतीय सेना ने की मदद (फोटो - इंडियन आर्मी)

इस कठिन परिस्थिति में ब्रारिमर्ग में तैनात भारतीय सेना की टुकड़ी ने तुरंत मोर्चा संभाला। लगभग 500 श्रद्धालुओं को पास के टेंटों में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां उन्हें चाय और पीने का पानी दिया गया। वहीं, 3000 से अधिक यात्री जो मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में फंसे थे, उन्हें ब्रारिमर्ग और Z-मोड़ के बीच स्थित लंगरों में पहुंचाया गया। इन लंगरों ने श्रद्धालुओं को रात भर के लिए भोजन और सुरक्षित आश्रय प्रदान किया।

End of Feed