अलमाट्टी बांध विस्तार के मुद्दे पर YS जगन ने चंद्रबाबू नायडू को चेताया, कहा- 'आंध्र प्रदेश के साथ दोबारा धोखा मत करो'

जगन ने कहा कि दो दशकों से भी ज्यादा समय से, अलमाट्टी में बढ़ते जल भंडारण के कारण आंध्र प्रदेश को सूखे के सालों में पानी की कमी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, 'आपकी इस अनदेखी के कारण हमारे किसान और लोग हर साल परेशान होते रहे हैं।'

Almatti Dam Expansion: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने कर्नाटक सरकार के अलमाट्टी बांध की ऊंचाई बढ़ाने के फैसले पर आंध्र प्रदेश के सिंचाई और पेयजल की जरूरतों को गंभीर खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

jagan

YS जगन ने चंद्रबाबू नायडू को चेताया। Photo-PTI

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जगन ने नायडू सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता की आलोचना की। ऐसा तब हो रहा है जब कर्नाटक कैबिनेट ने अलमाट्टी बांध की क्षमता को 519 मीटर से बढ़ाकर 524.256 मीटर करने के बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दिए दो हफ्ते बीत चुके हैं। बताया गया कि अनुमानित 70,000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से बांध की क्षमता 129.72 TMC से बढ़कर 279.72 TMC हो जाएगी।

End of Feed