गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल कार्यक्रमों से मुस्लिम अफसरों को बाहर रखने का आरोप, महुआ मोइत्रा ने की UN में शिकायत

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने अमित शाह के बंगाल कार्यक्रमों से 'मुस्लिम अधिकारियों को बाहर रखने' के मामले में UN मानवाधिकार संस्था का रुख किया है।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने UN के अल्पसंख्यक मामलों के Special Rapporteur को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरों से जुड़े आधिकारिक कार्यक्रमों में वरिष्ठ मुस्लिम IAS और IPS अधिकारियों को उनके धर्म के कारण शामिल नहीं किया गया। मोइत्रा ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह मुद्दा उठाया था और आरोप लगाया था कि उत्तर बंगाल में शाह के कार्यक्रमों से मुस्लिम IAS और IPS अधिकारियों को दूर रखा गया था।

MAHUA ON AMIT SHAH

TMC सांसद महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)

उन्होंने सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर वकार रजा, पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख जावेद शमीम और IAS अधिकारी खलील अहमद का नाम लिया था। बाद में इस पोस्ट को लेकर डायमंड हार्बर में TMC सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया।

End of Feed