इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज तरुण अग्रवाल का मुंबई में हुआ निधन, हादसे के बाद चल रहा था इलाज

Tarun Agarwal: इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश तरुण अग्रवाल का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। 3 मार्च 1956 को इलाहाबाद में जन्मे तरुण अग्रवाल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक व लॉ डिग्री लेने के बाद 1981 में हाईकोर्ट वकालत शुरू की।

Judge Tarun Agarwal Died In Mumbai: इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश तरुण अग्रवाल का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। कुछ दिनों पहले मुंबई में सुबह टहलने के दौरान उन्हें एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके सिर में चोट आई थी। घायल अवस्था में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया।

Tarun Agarwal Died

जज तरुण अग्रवाल का मुंबई में हुआ निधन

दादा व पिताजी भी रह चुके है हाईकोर्ट के जज

बता दें, 3 मार्च 1956 को इलाहाबाद में जन्मे तरुण अग्रवाल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक व लॉ डिग्री लेने के बाद 1981 में हाईकोर्ट वकालत शुरू की। 7 जनवरी 2004 को वह हाईकोर्ट जज बने। वर्ष 2009 में उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया, वहां वह वर्ष 2012 तक कार्यरत रहे। उस दौरान उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस का दायित्व भी निभाया। 2012 में उन्हें वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया गया। यहां वह इलाहाबाद हाईकोर्ट की 150वीं वर्षगांठ समारोह की आयोजन समिति के अध्यक्ष रहे। बता दें, जस्टिस तरुण अग्रवाल अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के न्यायाधीश थे। उनसे पहले उनके दादा व पिताजी भी हाईकोर्ट के जज रह चुक है। वह पं कन्हैया लाल मिश्र मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष भी थे।

End of Feed