सदन की कार्यवाही में सहयोग के लिए विपक्ष सशर्त तैयार! कांग्रेस ने लगाए आरोप तो रिजिजू बोले- संसद नहीं हो ठप

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक के बाद तमाम विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं जिनमें सशर्त सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की बात कही, जबकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सभी दलों ने अच्छे सुझाव दिए हैं और हमने उन्हें सकारात्मक तरीके से लिया है।

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक के बाद विपक्षी दलों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। संसद के इस सत्र में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर गतिरोध पैदा हो सकता है। विपक्षी दलों ने पहले ही अपना इरादा साफ कर दिया है कि वह एसआईआर का मुद्दा शीतकालीन सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे। हालांकि, उन्होंने सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की बात कही है।

All Party Meeting

शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक संपन्न (फोटो साभार: PTI)

सदन नहीं होना चाहिए ठप

सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद ठप नहीं होनी चाहिए, सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलनी चाहिए। एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर रिजिजू ने कहा कि इस पर आज शाम कार्यमंत्रणा समिति की बैठकों में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संसद सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी दलों के साथ चर्चा जारी रखेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सभी दलों ने अच्छे सुझाव दिए हैं और हमने उन्हें सकारात्मक तरीके से लिया है।

End of Feed