G20 Summit 2023: 7 से 11 सितंबर तक बंद रहेंगी मेट्रो पार्किंग, दिल्ली पुलिस का नया आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 10:43 PM IST

G20 Summit 2023: पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) ने स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) को यह सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है कि गुरुवार सुबह 6 बजे से 11 सितंबर तक सभी मेट्रो पार्किंग बंद रहें।

G20 Summit 2023: दिल्ली में होने जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने नया आदेश जारी किया है। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 7 सितंबर से 11 सितंबर तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। इस बाबत पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) ने स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) को यह सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है कि गुरुवार सुबह 6 बजे से 11 सितंबर तक सभी मेट्रो पार्किंग बंद रहें।

Delhi Metro Parking Closed

दिल्ली मेट्रो की पार्किंग बंद

डीसीपी (मेट्रो) जी राम गोपाल नाइक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, जी-20 शिखर सम्मेलन-2023 की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी एसएचओ/मेट्रो यूनिट को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया जाता है कि जी-20 शिखर सम्मेलन-2023 के मद्देनजर 07 सितंबर 2023 को छह बजे से 11 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजे तक मेट्रो यूनिट में सभी पार्किंग स्थल बंद रहेंगे और समय रहते वाहनों को वहां से हटा दिया जाएगा।

End of Feed