कर्नाटक कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं? सरकार गठन के बाद भी मुख्यमंत्री को लेकर रस्साकसी जारी, शिवकुमार ने कही ये बात

  • Agency by: Agency
  • Updated May 24, 2023, 09:16 AM IST

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार सफलता के बाद काफी चर्चा के बाद सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री बनाया गया। डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम चुने गए। सीएम पद के लिए सिद्धरमैया और शिवकुमार में से किसको चुना जाए। इसको लेकर कई दिनों तक बैठक हुई। अब मंत्री एमबी पाटिल ने यह कह कर बहस छेड़ दी कि सिद्धरमैया पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इस पर डीके शिवकुमार ने कहा कि फैसला आलाकमान देखेगा। सूत्रों के मुताबिक ढाई-ढाई साल सीएम बनने पर बात बनी।

बेंगलुरु: कर्नाटक की नव गठित सरकार के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा है कि सिद्धरमैया पूरे पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसने सत्तारूढ़ दल कांग्रेस में कुछ हलचल पैदा कर दी है। राज्य का मुख्यमंत्री का कौन होगा, इसे लेकर दिल्ली में लंबी चौड़ी चर्चाएं हुई थीं और फिर 20 मई को सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्य में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 में से 135 सीटें जीत कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य की सत्ता से बाहर कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री पद पर सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों की दावेदारी मानी जा रही थी।

Siddaramaiah, DK Shivakumar, Controversy over the post of Karnataka CM

कर्नाटक सीएम को लेकर सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच अभी मनमुटाव जारी?

पिछले हफ्ते सरकार गठन से पहले पार्टी सूत्रों के हवाले से इस तरह की खबरें आई थी कि आलाकमान ने कर्नाटक में गतिरोध तोड़ने के लिए सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता बंटवारा या बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनने की व्यवस्था कराई थी। इसी के तहत सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री और शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। पाटिल की टिप्पणी ने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया कि उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ढाई साल के बाद या 2024 के लोकसभा चुनाव के पश्चात मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। पाटिल ने सोमवार शाम को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

End of Feed