रामजन्म भूमि के कारसेवकों का पिंड दान करेगी हिन्दू महासभा, 1990 में राम मंदिर के लिए दिया था बलिदान

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 4, 2023, 08:23 AM IST

Pind Daan Ramjanmabhoomi Karsevaks: अखिल भारत हिन्दू महासभा (एबीएचएम) की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने कहा कि 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों का 6 दिसंबर को मथुरा में यमुना किनारे विश्राम घाट पर 'पिंड दान' किया जाएगा।

Pind Daan Ramjanmabhoomi Karsevaks: अखिल भारत हिन्दू महासभा (एबीएचएम) की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने कहा कि 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों का 6 दिसंबर को मथुरा में यमुना किनारे विश्राम घाट पर 'पिंड दान' किया जाएगा। चौधरी ने अयोध्या में हुई उस घटना का जिक्र किया, जिसमें पुलिस ने शहर की ओर मार्च कर रहे कारसेवकों पर गोलियां चलाई थीं।

Ramjanmabhoomi, Pind Daan to Karsevaks

रामजन्मभूमि कारसेवकों का होगा पिंड दान

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु कारसेवकों ने जो बलिदान दिया है, उसे हम कभी भुला नहीं सकते। जब राम मंदिर निर्माण का प्रथम चरण पूरा होने के बाद रामलला को वहां विराजमान किया जा रहा है, तब हमें उन्हें याद करना आवश्यक है।

End of Feed