काठमांडू एयरपोर्ट से न टेकऑफ कर रही है फ्लाइट, न हो रही लैंडिंग; पूरी तरह से ठप हुआ नेपाल का सबसे बड़ा एयरपोर्ट; जानिए वजह

नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे पर लगी लाइटों में तकनीकी खराबी आने के बाद सभी उड़ानों की आवाजाही रोक दी गई है।

नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे पर लगी लाइटों में तकनीकी खराबी आने के बाद सभी उड़ानों की आवाजाही रोक दी गई है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, रनवे के एयरफ़ील्ड लाइटिंग सिस्टम में समस्या की सूचना मिली थी। तत्काल प्रभाव से कम से कम पांच उड़ानें अभी रोक दी गई हैं। सभी आगमन और प्रस्थान वाली घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें विलंबित हैं। टीआईए के मुताबिक, समस्या का पता स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे चला। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता रेंजी शेरपा ने एएनआई को फ़ोन पर इसकी पुष्टि की।

All flight movement halted in TIA

फ्लाइट (सांकेतिक फोटो-Istock)

शाम लगभग पांच बजकर 30 मिनट पर सामने आई इस समस्या को लगभग चार घंटे बाद दूर कर लिया गया और त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर परिचालन स्थानीय समयानुसार रात दस बजे बहाल हो गया। हवाई अड्डे के एक कर्मचारी ने बताया कि प्रकाश प्रणाली में समस्या के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘चार घंटे बाद समस्या को दूर कर लिया गया। टीआईए के प्रवक्ता रिंजी शेरपा ने बताया कि इस समस्या के कारण दो घरेलू और तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। उन्होंने बताया कि कतर एयरवेज की उड़ान को ढाका, कोरियन एयर की दिल्ली और फ्लाई दुबई की उड़ान को लखनऊ की ओर भेज दिया गया। समस्या के सटीक कारण का हालांकि पता नहीं चल सका।

End of Feed