सावधान! भारत में जनवरी में कहर बरपा सकता है कोरोना, अगले 40 दिन अहम

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2022, 10:54 PM IST

भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं। अगले 40 दिन महत्वपूर्ण हैं क्योंकि पूर्वी एशिया के कोविड-19 की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी।

नई दिल्ली: अगले 40 दिन महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने महामारी के प्रसार की पिछली पद्धति का हवाला देते हुए बुधवार को यह कहा। एक अधिकारी ने कहा कि विगत में, यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोविड-19 की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी। यह एक प्रवृत्ति रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने हालांकि कहा कि संक्रमण की गंभीरता कम है। अगर कोविड की नई लहर आती भी है तो इससे होने वाली मौतें और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम रहेगी।

Corona new wave

जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले

सूत्रों ने बताया कि पिछले दो दिनों में, भारत आये 6,000 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दिल्ली हवाई अड्डे पर कोविड-19 जांच सुविधाओं का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा करेंगे। सरकार ने शनिवार से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की ‘रैंडम’ कोविड जांच अनिवार्य कर दी है।

End of Feed