Prateek Yadav: कैसा था प्रतीक यादव और अखिलेश यादव का रिश्ता? सगे नहीं सौतेले भाई थे दोनों, पत्नी बीजेपी में हो गई थी शामिल

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का आज निधन हो गया। प्रतीक यादव के रिश्ते परिवार से थोड़े खराब थे, पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav) काफी पहले बीजेपी में चली गईं थीं।

Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का आज निधन हो गया, वो 38 साल के थे। प्रतीक यादव राजनीति में तो नहीं थे, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनकी चर्चा होती रहती थी। दो वजहें थीं, पहली तो वो उस मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक परिवार से थे, जिसका यूपी की राजनीति में धाक रहा है, दूसरा उनकी पत्नी अपर्णा यादव (Aparna Yadav), मुलायम सिंह के जीवित रहते ही सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं। अपर्णा का बीजेपी में जाने का कारण तब अखिलेश यादव ही बताए गए थे।

akhilesh yadav and prateek yadav relation

अखिलेश यादव, प्रतीक यादव और अपर्णा यादव (फाइल फोटो- X)

प्रतीक यादव और अखिलेश यादव का रिश्ता

अखिलेश यादव और प्रतीक यादव थे तो भाई, लेकिन सौतेले। अखिलेश यादव, मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी के पुत्र हैं, वहीं प्रतीक यादव की मां मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता थीं। प्रतीक यादव कभी राजनीति में नहीं आए, राजनीति में परिवार के उत्तराधिकारी अखिलेश यादव ही रहे। प्रतीक यादव बिजनेस और फिटनेस को अपनी दुनिया बनाए हुए थे।

End of Feed