राम रहीम को माफी दिलाने में सुखबीर सिंह बादल का हाथ, खुद किया कबूल; अब अकाल तख्त ने सुनाई सजा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को माफी दिलवाने के मामले में सुखबीर सिंह बादल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को अकाल तख्त के सामने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद उन्हें गोल्डन टेंपल में जूठे बर्तन मांजने की सजा दी गई है।

पंजाब में शिरोमणी अकाली को दल को अकाल तख्त ने बड़ा झटका दे दिया है। अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल को उनके शासन के दौरान की गई गलतियों के लिए दोषी पाते हुए उन्हें सजा सुनाई है। अकाल तख्त के सामने सुखबीर सिंह बादल ने खुद अपने आरोपों को स्वीकार किया। जिसके बाद अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल समेत उनके साथियों को सजा सुनाई गई।

End of Feed