आज बारामती में होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार; अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार, जिनका बुधवार को एक विमान हादसे में दुखद निधन हो गया था, आज गुरुवार को वह पंचतत्व में विलीन होंगे। उनके पार्थिव शरीर को सुबह अस्पताल से उनके पैतृक गांव कठेवाड़ी ले जाया गया। सुबह 9 बजे से उनकी अंतिम यात्रा बारामती के गदिमा ऑडिटोरियम से शुरू होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पहुंचेगी।

Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गढ़ बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बुधवार को एक भीषण विमान हादसे में उनके असामयिक निधन ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। 'दादा' की अंतिम विदाई के लिए बारामती में जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

ajit pawar funeral

विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज ग्राउंड में होगा अंतिम संस्कार (PTI)

अंतिम यात्रा का पूरा शेड्यूल

अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए प्रशासन और परिवार ने विस्तृत योजना तैयार की है। आज सुबह अजित पवार का पार्थिव शरीर अहिल्याबाई होलकर सरकारी मेडिकल कॉलेज से बाहर निकाला। सुबह 8:00 बजे पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कठेवाड़ी ले जाया जाएगा, जहां उनके परिजन और करीबी अंतिम विदाई देंगे। सुबह 9:00 बजे बारामती के गदिमा ऑडिटोरियम से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा विद्यानगरी चौक, भिगवन सर्विस रोड और विद्या प्रतिष्ठान के अंदरूनी रास्तों से होते हुए मुख्य मैदान तक पहुंचेगी। सुबह 11:00 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज ग्राउंड में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

End of Feed