'महाराष्ट्र ने एक कुशल नेता को खोया...', भतीजे अजित के निधन पर शरद पवार का आया बयान; बोले- राजनीति को न घसीटें

Ajit Pawar Plane Crash: राकांपा (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार ने ​​​कहा कि अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहे विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना एक हादसा था और इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए। उन्होंने कहा कि अजित की मृत्यु महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा सदमा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विमान हादसे में अजित पवार सहित 5 की मौत
  • विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना एक हादसा: शरद पवार
  • अजित की मौत महाराष्ट्र के लिए एक सदमा: शरद पवार

Ajit Pawar Plane Crash: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहे विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना एक हादसा था और इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए।

Sharad Pawar

एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार (फोटो साभार: @PawarSpeaks)

'महाराष्ट्र ने एक कुशल नेता को खोया'

शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि अजित की मृत्यु महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा सदमा है, जिसने एक मेहनती और कुशल नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है। उन्होंने कहा, ''सभी चीजें हमारे हाथ में नहीं होतीं।''

End of Feed