अजित पवार का छलका दर्द, बोले- मैं नहीं हूं शरद पवार का बेटा, इसलिए नहीं मिला मौका

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में चाचा और भतीजे भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे पर जुबानी प्रहार कम नहीं कर रहे हैं। कभी शरद पवार अपने भतीजे को खरी-खोटी सुनाते हैं, तो कभी अजित पवार अपने चाचा पर तीखी टिप्पणी करते हैं। वार-पलटवार के बीच अजित ने शरद को लेकर बड़ा दावा किया है।

Ajit Pawar vs Sharad Pawar: देश की सियासत में चाचा और भतीजे की जंग बड़ी दिलचस्प होती है, कभी बिहार, तो कभी उत्तर प्रदेश, कभी छत्तीसगढ़, तो कभी महाराष्ट्र से सियासी उठापटक खबरें आती हैं। महाराष्ट्र में चाचा शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार के बीच का मनमुटाव कई बार सामने आया, कभी चाचा ने भतीजे को पटखनी दी तो कभी भतीजे ने चाचा को चारो खाने चित कर दिया। बीते कुछ वक्त पहले ही अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार की पार्टी को दो हिस्सों में बांट दिया और चाचा के साथ खेला कर दिया। उसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला भले ही जारी रहा, लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला जारी है।

Sharad Pawar vs Ajit Pawar

शरद पवार vs अजित पवार

चाचा पर भतीजे ने लगाया संगीन आरोप

इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने चाचा पर गंभीर आरोप मढ़ते हुए कहा कि वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार के बेटे नहीं हैं इसलिए उन्हें राजनीतिक अवसर नहीं मिला। राकांपा नेता अजित पवार ने कहा कि 80 साल की उम्र के बाद नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने शरद पवार के इस बयान पर कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बातचीत हुई थी लेकिन उसके साथ जाने के संबंध में बातचीत नहीं हुई थी, कहा कि कम से कम उन्होंने यह तो स्वीकार किया कि बातचीत हुई थी। अजित पवार ने साथ ही कहा कि वे बातचीत के साक्षी हैं।

End of Feed