Air Marshal Ashutosh Dixit: आशुतोष दीक्षित बने नए वायुसेना प्रमुख, तेजस समेत स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। 1986 में फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हुए दीक्षित के पास 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। उन्हें LCA तेजस समेत स्वदेशी विमान परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। वह मौजूदा वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ हैं। एयर मार्शल दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के पद पर 29वें चीफ ऑफ एयर स्टाफ (CAS) के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद एयर मार्शल दीक्षित वायुसेना की कमान संभालेंगे।

air chief

आशुतोष दीक्षित संभालेंगे भारतीय वायुसेना की कमान।

चार दशक का करियर

9 दिसंबर 1966 को जन्मे एयर मार्शल दीक्षित 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हुए थे। करीब चार दशक के करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ बनने से पहले वह चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) और एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेंट्रल एयर कमांड के पद पर रह चुके हैं।

End of Feed