Israel-Iran Tensions: तेल अवीव जाने वाली Air India की सभी फ्लाइट्स रद्द, जानें कब तक रहेंगी निलंबित

Israel-Iran Tension: इजरायल-ईरान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में इजरायल ने दुनियाभर के अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच, एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए अपनी सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कंपनी ने कहा कि हमारे मेहमानों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इजरायल और ईरान के बीच तनाव का माहौल।
  • एयर इंडिया ने 'एक्स' पर शेयर किया संदेश।
  • लगातार स्थिति की निगरानी कर रही विमानन कंपनी।

Israel-Iran Tension: इजरायल-ईरान तनाव के बीच एयर इंडिया ने शुक्रवार को तेल अवीव के लिए अपनी सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान जारी कर उड़ानों को निलंबित किए जाने की जानकारी साझा की।

Air India

एयर इंडिया

कब तक निलंबित रहेंगी उड़ानें?

एयर इंडिया ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन 8 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया है। विमानन कंपनी ने बयान में कहा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमने 8 अगस्त, 2024 तक तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

End of Feed