बेतुके बोल पर बुरा फंसे बदरुद्दीनः माफी मांग बोले- हूं 'शर्मिंदा', नहीं तोड़ना चाहता था किसी का दिल

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2022, 07:28 AM IST

एआईयूडीएफ चीफ बदरुद्दीन अजमल असम से लोकसभा सदस्य हैं। दरअसल, उनकी टिप्पणी को लेकर सूबे के कई हिस्सों में उनके खिलाफ पुलिस को शिकायतें दी गईं। वैसे, उनकी ओर से सफाई आई कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर परोसा गया और उन्होंने किसी समुदाय विशेष को निशाना नहीं बनाया था।

हिंदुओं और महिलाओं को लेकर कथित रूप से अपने बेतुके बोल पर बुरी तरह फंसने वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के मुखिया बदरुद्दीन अजमल ने माफी मांगी है। वह विवाद में चौतरफा घिरने के बाद बोले कि वह 'शर्मिंदा' हैं, पर किसी का दिल नहीं तोड़ना चाहते थे।

badruddin ajmal

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के चीफ बदरुद्दीन अजमल। (फाइल)

मध्य असम के होजई रेलवे स्टेशन पर शनिवार (चार दिसंबर, 2022) को उन्होंने मीडिया को बताया, “मैंने किसी को टारगेट नहीं किया। न ही ‘हिंदू’ शब्द का इस्तेमाल किया। मैं किसी का दिल नहीं तोड़ना चाहता था। लेकिन यह एक मुद्दा बन गया। मुझे इसके लिए खेद है, मैं इसे लेकर शर्मिंदा हूं। मेरे जैसे सीनियर व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था।”

End of Feed