'रोज करता है फोन...', अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बेटे को खोने वाले परिवार के लिए पाकिस्तानी दोस्त बना सहारा

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले बनासकांठा निवासी कमलेश चौधरी की मौत के बाद उनके पाकिस्तानी मित्र उमर अली परिवार का सहारा बन गए हैं। यूके में साथ काम करने वाले दोनों दोस्तों की दोस्ती आज भी कायम है।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में अपने बेटे कमलेश चौधरी को खोने वाले बनासकांठा निवासी सावदानभाई चौधरी के लिए पिछले एक साल में एक अनोखा रिश्ता सहारा बनकर उभरा है। यह रिश्ता उनके दिवंगत बेटे के पाकिस्तानी मित्र उमर अली के साथ जुड़ा है, जो आज भी परिवार से लगातार संपर्क में है। मूल रूप से बनासकांठा (Gujrat News) के रहने वाले कमलेश चौधरी पिछले कुछ समय से यूनाइटेड किंगडम (यूके) में नौकरी कर रहे थे।

Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद विमान हादसे में गई कमलेश चौधरी की जान

3 जून 2025 को वह अपने घर बनासकांठा आए थे और करीब दस दिन परिवार के साथ बिताने के बाद अपनी पत्नी धापूबेन के साथ वापस यूके लौट रहे थे। इसी दौरान 12 जून को हुए विमान हादसे में उनकी मौत हो गई। सावदानभाई बताते हैं कि यूके में कमलेश के साथ उमर अली नाम का एक पाकिस्तानी युवक काम करता था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। वे साथ काम करते, साथ घूमते और ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ ही बिताते थे। उनकी मित्रता इतनी गहरी थी कि दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को पहचानते थे।

End of Feed