मैरिड बॉयफ्रेंड के लिए डिवोर्सी सेल्स गर्ल ने की करोड़ों के गहनों की चोरी, होटल में छोड़कर प्रेमी ही जेवर लेकर फरार

अहमदाबाद के निकोल इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम से करीब 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने महिला कर्मचारी हर्षिदा शेट्टी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि उसने अपने विवाहित प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू करने के लिए चोरी की योजना बनाई थी।सीसीटीवी फुटेज में वह शोरूम से गहने चुराकर कपड़ों में छिपाती नजर आई। वारदात के बाद वह अपने प्रेमी के साथ उदयपुर, जयपुर और दिल्ली भाग गई, लेकिन दिल्ली के एक होटल में उसका प्रेमी अधिकतर गहने लेकर फरार हो गया।

अहमदाबाद के निकोल इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने शोरूम की महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने अपने विवाहित बॉयफ्रेंड के साथ नया जीवन शुरू करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

gujarat news 4

सेल्स गर्ल ने की 1.66 करोड़ के गहनों की चोरी। AI IMAGE

हालांकि, जिस व्यक्ति के साथ वह भागी थी, वही बाद में उसे होटल में छोड़कर अधिकांश जेवर लेकर फरार हो गया। अपराध की दुनिया में “ट्रस्ट इश्यू” भी अब करोड़ों के पैकेज में आते हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्षिदा राजेंद्रकुमार शेट्टी उर्फ हर्षिदा धर्मेश कोटक (38) के रूप में हुई है। वह निकोल स्थित ग्रेविटी शॉपिंग मॉल में “आभूषण ज्वेलर्स” नाम की दुकान में पिछले 11 महीनों से सेल्स गर्ल के तौर पर काम कर रही थी।

End of Feed