क्वाड मीटिंग से पहले जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से की फोन पर बात; इन मुद्दों पर हुई बातचीत

Quad Meeting: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अगले सप्ताह वाशिंगटन डीसी में होने वाली 'क्वाड' समूह की महत्वपूर्ण बैठक से पहले गुरुवार को अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ फोन पर बातचीत की। इसके अलावा, जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से भी फोन पर बातचीत की।

Quad Meeting: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने अगले सप्ताह वाशिंगटन डीसी में होने वाली 'क्वाड' समूह की महत्वपूर्ण बैठक से पहले गुरुवार को अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग (Penny Wong) के साथ फोन पर बातचीत की। जयशंकर, वोंग, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो नवंबर में भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत व्यापक वार्ता करेंगे।

Jaishankar Penny Wong

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग (बाएं) और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (दाएं) (फाइल फोटो साभार: @DrSJaishankar)

जयशंकर ने क्या कुछ कहा?

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग के साथ आज सुबह अच्छी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे द्विपक्षीय सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।’’

End of Feed