‘वैश्विक शक्ति’ भारत के साथ क्षेत्रीय गठबंधन का संकेत; नेतन्याहू ने रखी ‘षट्भुज’ की परिकल्पना

पीएम मोदी की यह यात्रा जुलाई 2017 के ऐतिहासिक दौरे के बाद दूसरी इजराइल यात्रा होगी। 2017 में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला इजराइल दौरा था, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा दी थी।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को 'वैश्विक शक्ति' बताते हुए पश्चिम एशिया और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक नए बहुपक्षीय ढांचे की परिकल्पना सामने रखी है, जिसमें भारत की अहम भूमिका होगी। साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल और भारत के बीच विशेष संबंधों को इस सप्ताह नई अभिव्यक्ति मिलेगी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल पहुंचेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (File Photo)

नेतन्याहू ने कहा कि उनके और मोदी के बीच व्यक्तिगत मित्रता है, दोनों नेता नियमित रूप से बातचीत करते हैं और एक-दूसरे के देशों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने 2017 की उस चर्चित तस्वीर का भी जिक्र किया, जब दोनों नेता समुद्र किनारे साथ टहलते नजर आए थे। उनका कहना था कि तब से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए हैं।

End of Feed